Corn की रोटी और सरसों का साग के बारे में तो आपने सुना ही होगा। दरअसल, सर्दियों का मौसम आने वाली हैं ऐसें में लोगों को अच्छे खाने का क्रेविंग होती है। सर्दियों में आपके शरीर को रोगों से लड़ने और स्वस्थ रहने के लिए विशेष आहार की आवश्यकता होती है। सब्जियां, फल, मेवे के साथ-साथ सर्दियों में बनने वाली मक्का, बाजरा आदि के आटे की रोटियां आपके शरीर को पर्याप्त पोषण प्रदान करने के लिए बेहतर होती हैं।
प्रोटीन और स्टार्च से भरपूर मक्की (Corn) की रोटी में कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। इसके अलावा मक्के की रोटी का सेवन करने से शरीर में मैगनीज, पोटेशियम, जिंक, आयरन, फॉस्फोरस, कॉपर, सेलेनियम, पोटेशियम और विटामिन- ए, बी, ई जैसे कई पोषक तत्वों की पूर्ति होती है। आइए जानते हैं सर्दियों में मक्के की रोटी खाने से क्या फायदा होता है। क्यों होता है शरीर के लिए फायदेमंद corn का रोटी और किन बीमारियों से बचाता है जानिए इस आर्टिकल में।
वजन कम करने में मदद करता है corn की रोटी
दरअसल वजन बढ़ना आज का सबसे बड़ा समस्या बन गया जिससे हर लोग परेशान हैं वजन कम करने के लिए लोग जिम में घंटों पसीना बहा रहे हैं। तो ऐसे में मक्का बहुत मदद करता है वजन कम करने में। मक्के की रोटी का सेवन करने से हमारे शरीर को फाइबर प्राप्त होता है, जो कि आपको पाचन संबंधी समस्याओं से राहत पाने में मदद करता है।
यह शरीर में कॉलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। साथ ही फाइबर युक्त आहार आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है, जिससे कि आप अतिरिक्त नहीं खातें हैं। यह पाचनतंत्र को बूस्ट करने के साथ ही आपके वजन प्रबंधन में भी मदद करता है।
एनीमिया से राहत दिलाता है corn
शरीर में खून की कमी होने यानी एनीमिया रोग में मक्के की रोटी बेहद गुणकारी साबित होता है, क्योंकि आयरन, जिंक, बीटा-कैरोटीन युक्त मक्के की रोटी खाने से शरीर में रेड ब्लड सेल्स की बढ़ोतरी में मदद मिलती है। मक्के की रोटी का सेवन करने से यह आपके शरीर में खून की कमी को दूर करने के साथ ही विटामिन की पूर्ति भी करती है। जो एनीमिया को दूर करने में सहायक है।
जोड़ों की समस्या से छुटकारा पाने में मदद करता है मक्का
जिंक, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस जैसे पोषक तत्वों से युक्त मक्के की रोटी का सेवन करने से आपकी हड्डियों को मजबूती मिलती है। यही नहीं, मक्के की रोटी का सेवन करने से यह जोड़ों के दर्द को कम करने के साथ ही आर्थराइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस जैसे गंभीर समस्याओं के खतरे को कम करने में मदद करती है।
दिल के समस्या के लिए फायदेमंद है corn
आपके दिल को स्वस्थ बनाए रखने के लिए भी मक्के की रोटी के फायदे देखे जा सकते हैं। सर्दियों में इसके नियमित सेवन से यह शरीर के बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाकर अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बनाए रखने में मदद करती है। आपके दिल को स्वस्थ रखने के लिए मक्के की रोटी में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। इसके अलावा यह रक्तचाप को नियंत्रित करने में भी सहायक है। जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी हृदय संबंधी समस्याओं के जोखिम को कम किया जा सकता है