अभी के समय में दुनियाभर में लगातार Diabetes मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ते ही जा रही हैं और इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है लेकिन डॉक्टर ऐसे कई तरीके बताते हैं जिसे की आप अपने लाइफ में इस्तेमाल कर ब्लड शुगर के स्तर में सुधार ला सकते हैं। दरअसल आज के समय के अनुसार हमारे खान पान का हमारे जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है जिससे कि हमारी सेहत पर कोई सारे असर छोड़ जाती है। अक्सर लोग जानते हैं कि फल सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन कुछ फलों को खाने से Diabetes की समस्या और बढ़ सकती है।
आप कई सारे ऐसे लोगों को देखते होंगे जिनका खान-पान पर कोई कंट्रोल नहीं होता है और वह फास्ट फूड का सेवन ज्यादा करते हैं जिनके वजह से वे कई सारे बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। जिनमें से सबसे ज्यादा Diabetes की समस्या होती है। यह एक लाइलाज बीमारी है, लेकिन खानपान में कंट्रोल और लाइफस्टाइल में बदलाव कर रक्त शर्करा का स्तर सामान्य किया जा सकता है। दरअसल अक्सर Diabetes के मरीजों को मीठे फल को लेकर कन्फ्यूजन रहता है कि उनके लिए कौन-से फल फायदेमंद हैं, तो किन फलों को खाने से शुगर के स्तर में वृद्धि हो सकती है। तो आइए जानते हैं कि Diabetes के मरीजों को कौन कौन सा मीठा फल का सेवन नहीं करना चाहिए।
अनानास
अनानास को नेचुरल शुगर प्रमुख स्रोत माना जाता हैं। साथ ही साथ इसमें अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट भी पाया जाता है, जो कि Diabetes के मरीजों के लिए परेशानियां का कारण बन सकता है, इसलिए इस फल को सीमित मात्रा में ही खाएं, या इससे खाने से बचें।
अंगूर
अक्सर लोगों को अंगूर खाना बहुत पसंद होता है क्योंकि अंगूर खट्टे-मीठे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, लेकिन अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो इसे अपनी डाइट में खाने से परहेज करें या कभी-कभार कम मात्रा में अंगूर का सेवन करें क्योंकि अंगूर का जीआई 46-53 के बीच होता है, इससे शुगर तेजी से बढ़ता हैं।
तरबूज
तरबूज वैसे तो गर्मियों में सेहत के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि यह पानी से भरपूर फल है। लेकिन इसका जीआई बहुत अधिक होता है। साथ ही साथ इसमें शुगर की मात्रा भी ज्यादा होती है, जो डायबिटीज के रोगियों के लिए नुकसानदायक है, इसलिए इसे कम या ना के बराबर सेवन करें।
आम
आम को फलों का राजा कहा जाता है,आम हर किसी का पसंदीदा होता है, लेकिन अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आम खाने से परहेज करें या इसे कम मात्रा में खाएं। आम में शुगर की मात्रा होती है, जिससे रक्त शर्करा के स्तर में तेजी से बढ़ता हैं जो कि काफी नुकसानदायक होता है।
Read Also- https://thepurnia.com/lifestyle/foods-to-avoid-for-dengue-patients/
केला
केला सभी का पसंदीदा फल माना जाता है यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन जिन लोगों को Diabetes की समस्या है, उन्हें पके केले कम मात्रा में खाना चाहिए। क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत अधिक होता है, जो शुगर लेवल अचानक से बढ़ा देता है।