हर किसी के जीवन में कभी न कभी मुश्किलें आती हैं और Negativity घेर लेती है। दफ्तर का तनाव हो, घर में कलह हो या फिर कोई व्यक्तिगत परेशानी, ये सब मन में नकारात्मक विचार पैदा कर देते हैं। Negativity की वजह से हम खुद को निराश और हताश महसूस कर सकते हैं, जिससे हमारा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों प्रभावित हो सकता है। लेकिन घबराने की बात नहीं है, नकारात्मकता से दूर रहने के लिए कुछ आसान पर असरदार उपाय अपनाए जा सकते हैं।
अपने आसपास का माहौल बदलें
कई बार हमारे आसपास का माहौल ही इतना नकारात्मक हो जाता है कि उससे निकलना मुश्किल हो जाता है। घर में अगर हमेशा लड़ाई-झगड़े का माहौल रहता है या दफ्तर में सहकर्मी Negativity से भरे हैं, तो ऐसे माहौल से दूरी बनाना ही बेहतर होता है। सकारात्मक और उत्साहित करने वाले लोगों के साथ समय बिताएं। सकारात्मकता अपने आप आप में संक्रामक होती है और इससे आपको भी अच्छा महसूस होगा।
कुछ लोग ऐसे होते हैं जो हमेशा दूसरों में बुराई ढूंढते रहते हैं और हर चीज को नकारात्मक नजरिए से देखते हैं। ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखना ही समझदारी है। इन लोगों के साथ वक्त बिताने से आपकी अपनी ऊर्जा भी कम होती है।
अपनी सोच बदलें
कई बार हम खुद ही अपने दिमाग में Negativity विचार ला लेते हैं। अतीत की गलतियों या भविष्य की चिंताओं में उलझकर हम वर्तमान का सुख भूल जाते हैं। इसलिए अपनी सोच बदलने की कोशिश करें। हर परिस्थिति में सकारात्मक पहलू खोजने की कोशिश करें।
खुद की तारीफ करें
हम अक्सर अपनी कमियों को गिनाते रहते हैं और अपनी उपलब्धियों को नजरअंदाज कर देते हैं। यह आदत हमारे आत्मविश्वास को कम करती है। इसलिए, जरूरी है कि आप अपनी तारीफ करना सीखें। हर दिन खुद को आईने में देखकर अपनी किसी खासियत की तारीफ करें।
सकारात्मक सोच विकसित करें
हर परिस्थिति में Negativity पहलू ही ढूंढने की आदत को बदलें। किसी भी मुश्किल का सामना करते समय यह सोचें कि इसका हल निकाला जा सकता है। हर समस्या के साथ कोई न कोई सकारात्मक पहलू भी जुड़ा होता है, उसे ढूंढने की कोशिश करें।
मेडिटेशन और योग का सहारा लें
मन को शांत रखने और सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए मेडिटेशन और योग बहुत फायदेमंद साबित होते हैं। रोजाना कुछ देर मेडिटेशन करने से आप अपने तनाव को कम कर सकते हैं और मानसिक शांति पा सकते हैं।
प्रकृति के बीच कुछ समय बिताएं
प्रकृति की खूबसूरती का आनंद लेने के लिए थोड़ा वक्त निकालें। पेड़-पौधों के बीच टहलना या किसी पार्क में बैठना आपके मन को शांत करता है और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।