बहुत सारे लोगों को Soybean खाना पसंद नहीं करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि सोयाबीन हमारे शरीर के लिए कितना फायदेमंद होता है। अगर नहीं जानते हैं तो आपको सोयाबीन के फायदे के बारे में जानना चाहिए। यह कम पैसों में अधिक फायदा देता है। सोयाबीन एक तरह का दलहन है, जिसका उपयोग खाने और तेल निकालने के लिए किया जाता है। यह पोषक तत्वों का खजाना है, जिसके सेवन से शरीर स्वस्थ रहता है।
सोयाबीन को पेड़-पौधों से मिलने वाले प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता हैं इसलिए, शाकाहारी लोगों को इसे अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें प्रोटीन और आइसोफ्लेवोंस (एक तरह का बायोएक्टिव कंपाउंड) पाए जाते हैं, जो हड्डियों को कमजोर होने से रोकते हैं साथ ही कई बीमारियों से लडने में मददगार साबित होता है तो आज हम जानते हैं कि सोयाबीन क्या है इसका क्या फायदा होता इससे किन बीमारियों से बचा जा सकता है।
तो सबसे पहले हम जानते हैं कि Soybean क्या है।
Soybean एक दलहन बीच है जो क्रीम रंग के होते हैं। इनके सेवन से शारीरिक और मानसिक स्थिति स्वास्थ्य रहता है और स्वास्थ्य सुधार करने में सहायता प्रदान करता हैं। इसकी खेती सबसे पहले चीन में की गई थी, लेकिन आज पूरे एशिया में इसकी अच्छी खेती की जाती है। सोयाबीन वसा का अच्छा और सस्ता स्रोत माना जाता है। इससे दूध, टोफू, सोया सॉस व बीन पेस्ट बनाए जाते हैं। इसमें पाए जाने वाले गुण के कारण सभी को डॉक्टर सोयाबीन खाने की सलाह देते हैं ताकि पोषक तत्व शरीर में बना रहे।
Soybean के क्या फायद होता हैं।
दरअसल Soybean के फायदे अनेक हैं, जिसमें से कुछ के बारे में हम आपको जानकारी दे रहे हैं । इन्हें जानने के बाद आप अपने खाने में सोयाबीन को जरूर शामिल करना चाहेंगे। सोयाबीन को अपने खाने में हफ्ते में दो से तीन बार कर सकते हैं यह हमेशा फायदा ही देगा। हां लेकिन जिन्हें इनसे एलर्जी होता है वह सोयाबीन का सेवन नहीं करें।
मधुमेह की समस्या को दूर करने में मदद करता है Soybean
अक्सर लोग डायबिटीज का शिकार हो रहे हैं लोग शुगर युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन से मधुमेह की समस्या बढा रहें हैं। लेकिन सोयाबीन को लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड की श्रेणी में गिना जाता है, जिसमें कार्बोहाड्रेट और वसा की कम मात्रा होती है। इसलिए, मधुमेह में सोयाबीन का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है । इसमें पाया जाने वाला प्रोटीन ग्लूकोज को नियंत्रित करता है और इंसुलिन में आने वाली बाधा को कम कर सकता है। साथ Soybean ही में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होने के कारण इससे बने उत्पादों का सेवन मधुमेह के मरीज के लिए उचित माना गया है
स्वास्थ्य हड्डियों के लिए
सोयाबीन (Soybean) खाने से हड्डियां मजबूत होती है। यह एस्ट्रोजन हार्मोन (इसे फीमेल हार्मोन भी कहते है) और हड्डियों के सुरक्षा में भी सहायक होता है। सोयाबीन में फाइटोएस्ट्रोजेन्स पाए जाते हैं, जो हड्डियों को कमजोर होने से बचा सकते हैं
Soybean हृदय के लिए फायदे
सोयाबीन खाने से हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो सूजन और हृदय रोग को रोकने में मुख्य भूमिका निभाते हैं। soybean का सेवन करने से रक्त संचार को प्रभावित करने वाले कण को कम किया जा सकता है। इस प्रकार कहा जा सकता है कि सोयाबीन के सेवन से हृदय संबंधी रोग से दूर रहा जा सकता है
वजन घटाने में सहायक होता है
एक रिपोर्ट से यह पता चलता है कि soybean के सेवन से शरीर के वजन और चर्बी को कम किया जा सकता है। दरअसल, सोयाबीन प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ, जिन्हें पचाने के लिए शरीर को ज्यादा एनर्जी की जरूरत पड़ती है। इससे शरीर की एनर्जी का सही उपयोग हो सकता है और फैट बनने से रोकने में मदद मिल सकती है। प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को थर्मोजेनिक फूड्स की श्रेणी में गिना जाता है। इसके सेवन के साथ-साथ व्यायाम पर भी ध्यान देना जरूरी है।