Tofu जिसे सोया पनीर के नाम से भी जाना जाता है। Tofu ऐसा प्रोटीन रिच शाकाहारी फूड है जो हड्डियों के लिए बेहद जरुरी है।जो लोग शाकाहारी होते हैं और उन्हें सभी पोषक तत्व की जरुरत पुरी करनी होती है तो ऐसे में शाकाहारी फूड का सेवन मांसाहार फूड के विकल्प के रूप में करते हैं। दरअसल पोषक तत्वों से भरपूर टोफू में प्रोटीन, अमीनो एसिड और आइसोफ्लेवोनीस पदार्थ मौजूद होते हैं, जो मसल्स के विकास के लिए जरूरी है। इसके अलावा इसमें जिंक, आयरन, पौटेशियम और कई विटामिन भी मौजूद होते हैं।
Tofu होता क्या है?
बहुत सारे लोग इसके बारे में जानते ही नहीं है कि Tofu होता क्या है तो आज हम आपको बताते हैं कि टोफू पनीर की तरह दिखने वाला फूड है, जो स्वरूप और स्वाद में पनीर जैसा ही होता है। कुछ लोग दूध और अंडा खाने से परहेज़ करते हैं तो उनके लिए टोफू बेस्ट विकल्प है। तो आइए जानते हैं कि टोफू में कौन-कौन से गुण मौजूद हैं और यह सेहत के लिए किस तरह फायदेमंद हैं।
Tofu में क्या गुण होता है
दरअसल Tofu पोषक तत्वों का ख़ज़ाना है, जिसमें प्रोटीन, कैल्शियम, ज़िंक, आयरन, सेलेनियम, एंटीऑक्सीडेंट जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों के अलावा विभिन्न विटामिन्स और मिनरल्स भी मौजूद होते हैं। अच्छी सेहत के लिए टोफू बेहद उपयोगी है। इसका सेवन हमें करना चाहिए ताकि हमें अच्छा स्वास्थ्य मिल सकें।
क्या Tofu में प्रोटीन ज्यादा मात्रा में पाया जाता है
जी हां Tofu में प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है।नॉन-वेज फूड से लोगों को प्रोटीन भरपूर मात्रा में हासिल होता है, लेकिन जो लोग नॉनवेज का सेवन नहीं करते उनके लिए टोफू प्रोटीन का बेहतरीन विकल्प है। 100 ग्राम टोफू में लगभग 10 ग्राम प्रोटीन होता है, तो वहीं इसमें 40-44 कैलोरी तक ऊर्ज़ा प्राप्त होती है जो बॉडी की प्रोटीन की जरूरत को पूरा करता है। हड्डियों को हेल्दी और स्ट्रॉन्ग बनाना चाहते हैं तो टोफू एक अच्छा विकल्प है। इसमें कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है, इसलिए यह बच्चों और महिलाओं की हेल्थ के लिए जरूरी होता है। प्रेग्नेंट महिलाओं और बुजुर्गों के लिए भी टोफू फायदेमंद है।
Read Also- https://thepurnia.com/lifestyle/diabetes-patient-not-eat-these-fruits/
कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता हैं Tofu
Tofu ना सिर्फ बॉडी में प्रोटीन की कमी को पूरा करता है बल्कि शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम करता है। इसके सेवन से बॉडी पर उम्र का असर कम दिखता है। इस लिए जो लोग बढ़ते उम्र में कम उम्र का दिखना चाहते हैं तो वह टोफू का इस्तेमाल जरूर करें अपने खाने में। हफ्ते में एक बार