आजकल केमिकलयुक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्स के नुकसान को देखते हुए लोग प्राकृतिक चीजों की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे में Aloe vera gel एक बेहतरीन विकल्प है। यह न सिर्फ आपकी त्वचा को पोषण देता है बल्कि कई समस्याओं से निजात भी दिलाता है। लेकिन बाजार में मिलने वाले जेल में कितना मिलावट है, यह कहना मुश्किल है। तो क्यों न घर पर ही ताजा और शुद्ध Aloe vera gel बनाया जाए? आइए, आज हम आपको घर पर Aloe vera gel बनाने का आसान तरीका बताते हैं।
कैसे बनाएं Aloe vera gel?
- इस पौधे को पत्ते मोटे होते हैं। आपको इन्हें सावधानी से तोड़ना है और चाकू की मदद से छील लेना है।
- जितनी मोटी पत्ती आप लेंगे, उतना ही ज्यादा गूदा आपको मिल सकेगा।
- इस गूदे को मिकालकर एक मिक्सर की मदद से पीस लें।
- इसके बाद इस पेस्ट को एक कटोरी में निकालें और इसमें विटामिन ई का कैप्सूल मिला दें। एक कटोरी में आप दो कैप्सूल डाल सकते हैं।
- इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें और कांच के एयरटाइट जार में स्टोर करके फ्रिज में रख लें।
इन तरीकों से कर सकते है इस्तेमाल
घर पर बनाए गए Aloe vera gel का उपयोग आप कई तरीकों से कर सकते हैं। आप इसे चेहरे पर लगाकर मसाज कर सकते हैं, इसे क्ले मास्क या मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं, या इसे बालों में लगाकर कंडीशनर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। Aloe vera gel त्वचा को नमी देता है, जलन और लालिमा को कम करता है, और बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है।