भारतीय रसोईयों में कई ऐसे व्यंजन हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। उन्हीं में से एक है Moringa Leaves का सूप। सहजन की पत्तियां पोषक तत्वों का खजाना मानी जाती हैं। इनमें विटामिन ए, सी, के, कैल्शियम, आयरन और पोटेशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
Moringa Leaves का सूप नियमित रूप से पीने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं सहजन की पत्तियों के सूप के फायदों के बारे में और साथ ही सीखते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी।
Moringa Leaves के सूप के फायदे:
- रक्तचाप नियंत्रण: Moringa Leaves में पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज पाए जाते हैं, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं।
- कोलेस्ट्रॉल कम करना: सहजन की पत्तियों का सूप शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने में मदद करता है।
- थायराइड नियंत्रण: सहजन की पत्तियों में मौजूद तत्व थायराइड ग्रंथि के बेहतर कार्य को सुनिश्चित करते हैं।
- मधुमेह नियंत्रण: सहजन की पत्तियां रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करती हैं।
- शारीरिक मेटाबॉलिज्म: सहजन की पत्तियों का सूप शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है, जिससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है।
- तनाव कम करना: सहजन की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो तनाव और चिंता को कम करने में मदद करते हैं।
- आंखों का स्वास्थ्य: सहजन की पत्तियां विटामिन A का अच्छा स्रोत हैं, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है।
- गठिया में राहत: सहजन की पत्तियों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों के दर्द और गठिया में राहत दिलाने में मदद करते हैं।
- नई माताओं के लिए लाभदायक: Moringa Leaves का सूप नई माताओं के लिए भी फायदेमंद होता है। यह दूध उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद करता है।
Moringa Leaves के इस्तेमाल का सही तरीका
- सहजन की पत्तियां बहुत ही गुणकारी होती हैं। इन्हें सूखाकर पीसकर चूर्ण बनाकर एक डिब्बे में रखें और फिर डेली पानी में उबालकर पिने से सेहत को काफी फ़ायदा होता है।
- इसके पाउडर को रोटी, स्मूदी,चीला, दाल या किसी भी एनर्जी ड्रिंक में मिलाकर पीने से बहुत सारे फायदे होते हैं।
- इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए इसे एसीडिटी, ब्लीडिंग, पाईल्स, मुंहासे वाले लोगों को गर्मियों में सेवन करने से बचना चाहिए।
- सहजन की ताजी पत्तियों को उबालकर पीना सबसे अच्छा और सबसे अधिक प्रभावशाली होता है।