Blood का थक्का बनना स्वास्थ्य के लिए कई जटिलताओं का कारण बन सकता है। दिल का दौरा, स्ट्रोक और फेफड़ों की धमनी रुकावट जैसी गंभीर बीमारियां Blood के थक्कों से हो सकती हैं। हालांकि, खान-पान में थोड़ा सा बदलाव करके Blood को थक्का बनाने से रोका जा सकता है। कई दवाइयों के अलावा, कुछ खास खाद्य पदार्थ भी खून को पतला रखने में मददगार साबित हो सकते हैं। आइए, आज उन खाद्य पदार्थों के बारे में जानते हैं, जो खून को पतला रखने में मदद कर सकते हैं।
मछली
मछली, खासकर सैल्मन, मैकेरल, टूना और सार्डिन, ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होती हैं। ये फैटी एसिड Blood के थक्के बनने की प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं। साथ ही, ये सूजन को कम करने और रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखने में भी मदद करते हैं।
अलसी
अलसी में भी ओमेगा-3 फैटी एसिड पाए जाते हैं। इसके अलावा, इसमें फाइबर की मात्रा भी अधिक होती है, जो Blood में कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होने से Blood का थक्का बनने की संभावना कम हो जाती है।
लहसुन
लहसुन में एलिसिन नामक एक यौगिक पाया जाता है, जो Blood को पतला रखने में मदद करता है। यह प्लेटलेट्स के एक साथ चिपकने को रोकता है, जिससे रक्त का थक्का बनने की संभावना कम हो जाती है। इसके अलावा, लहसुन रक्तचाप को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।
अदरक
अदरक में जिंजरोल नामक एक पदार्थ पाया जाता है, जो Blood के थक्के बनने को रोकने में मदद करता है। यह सूजन को कम करने और रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखने में भी सहायक होता है।
हल्दी
हल्दी में कर्क्यूमिन नामक एक यौगिक पाया जाता है, जिसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। यह Blood को पतला करने के साथ-साथ सूजन को कम करने और रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।
लाल मिर्च
लाल मिर्च में कैप्साइसिन नामक एक यौगिक पाया जाता है, जो रक्त वाहिकाओं को फैलाता है और Blood को पतला करने में मदद करता है। लाल मिर्च में पाया जाने वाला कैप्साइसिन नामक तत्व खून के थक्के बनने से रोकता है। हालांकि, इसका सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए।
डार्क चॉकलेट
चॉकलेट लवर्स के लिए ये अच्छी खबर है। दरअसल, डार्क चॉकलेट के सेवन से खून को पतला करने में मदद मिलती है। इसमें मोजूद फ्लेवोनॉयड्स इस काम में मदद करते हैं।
ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल हार्ट हेल्थ के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इसके सेवन से हार्ट से जुड़ी समस्याएं नहीं होती।