Attack on Farmer: पूर्णिया जिले के रूपौली थाना क्षेत्र के मदरौनी टोला ग्वालपाड़ा से देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां खेत से घर लौट रहे एक Farmer पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में किसान को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल किसान को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
क्या है पूरा मामला
मौके पर मौजूद मदरौनी टोला ग्वालपाड़ा निवासी Farmer प्रमोद ने बताया कि तीन दिन पहले गांव में रामू और पिंटू एक आदमी के साथ गाली-गलौज कर रहा था। शोर सुनकर वह भी वहां पहुंच कर रामू और पिंटू को गाली-गलौज करने से मना किया। यह बात दोनों को पसंद नहीं आई। दोनों ने धमकी देते हुए कहा कि अब तुमको ही गोली मारनी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि इस बात को मैंने हल्के में लेते हुए दोनों को डांट कर भगा दिया।
जिसके बाद प्रमोद जो रूपौली गांव का रहने वाला है, देर रात अपने खेत से घर लौट रहा था। रास्ते में कुछ अज्ञात हमलावरों ने उस पर अचानक से फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने Farmer पर करीब 5 गोलियां चलाए। गोली लगने से Farmer गंभीर रूप से घायल हो गया और वहीं सड़क पर गिर पड़ा।
आसपास के लोगों ने सुनी गोलियों की आवाज
घटना के समय आसपास के कुछ लोगों ने गोलियों की आवाज सुनी। वहां पहुंचने पर उन्होंने खून से लथपथ Farmer को देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत एंबुलेंस को फोन किया और घायल Farmer को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस कर रही है मामले की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ खोखे बरामद किए हैं। फिलहाल, पुलिस हमलावरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है।