आईपीएल 2024 (IPL 2024) में एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) चेन्नई सुपर किंग की जर्सी में खेलते नजर आएंगे जिसका फैंस बड़े ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट से लेकर आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान में से एक महेंद्र सिंह धोनी तब से खेल रहे हैं जब आईपीएल की शुरुआत हुई थी. 2008 से ही वह चेन्नई की कप्तानी करते आ रहे हैं. अगर देखा जाए तो 2008 से लेकर अभी तक आईपीएल 2024 (IPL 2024) महेंद्र सिंह धोनी की फीस में बहुत बड़ा इजाफा हुआ है.
धोनी को मिलती है इतनी फीस
महेंद्र सिंह धोनी ने पिछली बार अपनी कप्तानी में चेन्नई को खिताब जिताया था, जो अपनी टीम के लिए बेहद ही लाँयल है. अगर उनके फीस की बात करें तो जब आईपीएल की शुरुआत हुई थी तो उस वक्त 2008 में धोनी को 6 करोड रुपए की कीमत पर खरीदा गया था और अगले 2 साल तक उनकी फीस 6 करोड़ ही रही, लेकिन 2012 में चेन्नई सुपर किंग ने उन पर पैसे की बरसात की और उनकी फीस 8.28 करोड़ रही और 2013 तक उनकी फीस में कोई बदलाव नहीं हुआ.
फिर 2 साल बाद 2014 से लेकर 2017 तक धोनी को 12.5 करोड रुपए की फीस मिली. फिर 2018 से 2021 तक धोनी को 15 करोड रुपए की फीस मिली और अब 2021 से लेकर 2024 (IPL 2024) तक धोनी की फीस 12 करोड़ है. 2020 के बाद उनकी फीस में 3 करोड़ की गिरावट आई.
फैंस को है बेसब्री से इंतजार
महेंद्र सिंह धोनी इस बार आईपीएल 2024 (IPL 2024) में एक बार फिर से अपने फैंस के लिए वापसी करने को तैयार है, जहां उन्होंने हाल ही में अपनी सर्जरी कराई है और अब वह मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं. आपको बता दे कि पिछली बार जब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग ने खिताब जीता था तो धोनी ने खुद यह बताया था कि आगे वह खेलेंगे या नहीं यह उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा, जहां अब उनके फैंस एक बार फिर उन्हें मैदान पर देखने के लिए काफी उत्साहित है.