टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भले ही आज भारत के लिए नहीं खेलते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वह अपने अतरंगी अंदाज से लोगों को दीवाना बनाने में एक कसर नहीं छोड़ते हैं. सोशल मीडिया पर एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर आग की तरह वायरल हो रही है जिसमें उनका नया लुक लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि लोग खूब कमेंट कर रहे हैं. इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि धोनी (MS Dhoni) बिल्कुल 18-19 साल के एक युवा लड़के की तरह नजर आ रहे हैं, जिन्होंने बडा़ ही कूल हेयर स्टाइल अपनाया है, पर यह कोई पहली बार नहीं है. अपने हेयर स्टाइल की वजह से धोनी हमेशा से चर्चा में रहे हैं.
वायरल हो रही तस्वीर
आपको बता दे की मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट आलीम हकीम ने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की नई तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है जहां धोनी पूरी तरह से नए लुक में नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों में देखा जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) पहले से कहीं ज्यादा जवान लग रहे हैं और फिटनेस की तो बात ही नहीं कर सकते क्योंकि धोनी हमेशा से ही अपने फिटनेस का काफी ध्यान रखते हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने अपने नए हेयर स्टाइल के साथ अलग-अलग पोज में पिक क्लिक करवाई है जिसे देखने के बाद फैन फूले नहीं समा रहे हैं और वह धोनी के इस नए लुक पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
अगले साल फिर से इंतजार
आपको बता दे कि आईपीएल 2024 के दौरान भी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को लंबे बालों में देखा गया था. कुछ समय पहले धोनी को एयरपोर्ट पर स्पौट किया गया था जो काफी देर तक एयरपोर्ट के बाहर अपने फैंस के साथ सेल्फी लेते रहे. इससे पहले वह रांची में अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने पहुंचे थे. इस दौरान भी वह काफी सिंपल लुक में नजर आए. आपको बता दे कि आईपीएल 2024 के बाद अभी स्पष्ट नहीं है कि धोनी (MS Dhoni) अगली सीजन आईपीएल खेलेंगे या नहीं, क्योंकि उन्होंने साफ बता दिया है कि यह सारी चीज उनके फिटनेस पर निर्भर करती है.