New Smartphones: इस साल के शुरुआत से ही कई Smartphones कंपनियों ने अपनी नई नई पेशकश को बाजार में लॉन्च किया है। वहीं इस महीने यानी अगस्त में भी बहुत सारी कंपनियों ने अपने स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। अगस्त में लॉन्च होने वाली स्मार्टफोन की लिस्ट में ओप्पो A78, रेडमी 12 सीरीज, नोकिया 130 म्यूजिक, नोकिया 150 और OnePlus Ace 2 Pro जैसे फोन शामिल हैं।
वहीं आने वाले महीने यानी की सितम्बर में भी बहुत सारी कंपनियां अपनी नए Smartphones को स्पेशल फिचर्स के साथ पेश करने के लिए तैयार है। बताया जा रहा है कि सितम्बर में एपल अपनी नई आईफोन 15 सीरीज को पेश कर सकता है। इसके अलावा स्मार्टफोन की जानी-मानी पुरानी कंपनी ऑनर भी भारत में वापसी करने के लिए तैयार है। जिसमें कंपनी Honor 90 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।
कौन से Smartphones होने वाले हैं लॉन्च?
iPhone 15 सीरीज
एपल की तरफ से सूचना आ रही है की कंपनी अगले महीने यानी सितम्बर में अपने नए iPhone 15 सीरीज को लॉन्च कर सकती हैं। इसी के साथ कंपनी ने अपनी इस नए पेशकश में कुछ बदलाव भी किए हैं। एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि कंपनी इसकी चार्जिंग के लिए टाईप-सी पोर्ट ला सकती है। इसके साथ ही इस नए सीरीज को नए डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा।
![](https://thepurnia.com/wp-content/uploads/2023/08/iPhone-15-Series-1024x576.jpg)
Moto G84 5G
इस लिस्ट में दूसरा नाम है Moto G84 5G का। भारत की जानी-मानी और स्वदेशी कंपनी मोटोरोला अगले महीने 1 सितम्बर को अपनी नई Smartphones Moto G84 5G को भारत में लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इसे Moto G82 5G के सक्सेसर के तौर पर पेश कर रही है। इस नए Smartphones को लेकर कंपनी ने डिजाइन और कलर ऑप्शन का खुलासा कर दिया है।
![](https://thepurnia.com/wp-content/uploads/2023/08/Moto-g58-1024x576.jpg)
इसके साथ ही मोटोरोला के इस नए Smartphones में कई सारे एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें हाई क्वालिटी का डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी भी दिया गया है। कंपनी इस फोन को 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज में पेश कर सकती है। इस फोन की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 22 हजार से 24 हजार के बीच होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
Samsung Galaxy S23 FE
इस लिस्ट में तीसरा नाम है Samsung Galaxy S23 FE का। सैमसंग भी अपने इस नए Smartphones Samsung Galaxy S23 FE को सितम्बर में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी इस नए Smartphones को 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.4 इंच डायनामिक AMOLED स्क्रीन के साथ पेश कर सकती हैं। इसके साथ ही यह भी कयास लगाए जा रहे हैं की कंपनी इसे स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 या Exynos 2200 प्रोसेसर से लैस कर सकता है। यह सैमसंग की किफायती फोन में से एक माना जा रहा है।
![](https://thepurnia.com/wp-content/uploads/2023/08/Samsung-1024x576.jpg)
Honor 90
इस लिस्ट में अगला नाम है Honor कंपनी का जिसके लिए बताया जा रहा है कि यह कंपनी अपने नए डिवाइस के साथ जल्द ही भारत में वापसी कर सकता है। वापसी के इस न्यूज़ की पुष्टि कंपनी ने खुद एक पोस्टर जारी कर किया है। Honor सितम्बर में भारत में अपने Smartphones Honor 90 को लॉन्च करने जा रहा है। इसके साथ ही कंपनी अपने इस नए Smartphones को ग्लोबल स्पेसिफिकेशन के साथ ही भारत में पेश करने की तैयारी कर रहा है। आपको बता दें कि कंपनी ने Honor 90 को कुछ दिन पहले ही ग्लोबल मार्केट में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया है।
![](https://thepurnia.com/wp-content/uploads/2023/08/Honour-90-1024x576.jpg)