डिजिटल युग में हर कोई अपनी ऑनलाइन पहचान बनाना चाहता है। अब आप भी सेलिब्रिटीज की तरह Google पर अपना नाम देख सकते हैं। क्या आप चाहते हैं कि आपका नाम Google पर सेलिब्रिटीज की तरह दिखाई दे? अगर हाँ, तो अब यह संभव हो गया है। गूगल ने हाल ही में एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसके जरिए आप अपने बारे में जानकारी सीधे Google सर्च पर जोड़ सकते हैं। इस फीचर को “पीपुल कार्ड” कहा जाता है।
पीपुल कार्ड क्या है?
पीपुल कार्ड एक वर्चुअल विजिटिंग कार्ड की तरह काम करता है, जिसमें आप अपने बारे में महत्वपूर्ण जानकारी शामिल कर सकते हैं। इसमें आपका नाम, प्रोफेशन, वेबसाइट, सोशल मीडिया लिंक्स, बायोग्राफी और अन्य जानकारी शामिल हो सकती है। जब कोई Google सर्च पर आपका नाम खोजेगा, तो आपका पीपुल कार्ड सर्च रिजल्ट्स में सबसे ऊपर दिखाई देगा।
गूगल के द्वारा पेश किया जाने वाला ये फीचर भारत, केन्या, नाईजिरिया और साउथ अफ्रीका के यूजर्स को मिलता है। इसके अलावा जिन लोगों ने हिंदी या इंग्लिश लैंग्वेज सेट कर रखी है। उन्हें भी ये मिलता है।
कैसे बनाएं पीपुल कार्ड?
पीपुल कार्ड बनाना बेहद आसान है। आपको बस गूगल सर्च पर जाकर “Add to me google search” सर्च करना है। इसके बाद, आपको अपने पीपुल कार्ड के लिए जानकारी भरने का पेज दिखाई देगा। आप अपनी जानकारी भरें और पब्लिश करें। बस, इतना ही! अब आपका पीपुल कार्ड गूगल सर्च पर लाइव हो चुका है।
गूगल पर खुद को एड करने के लिए आपको कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे।
- गूगल सर्च बार को ओपन करना है।
- यहां Add to me google search करना है। सुनिश्चित करना है कि आपकी जीमेल गूगल पर लॉगिन होनी चाहिए।
- अब आपके सामने गेट स्टार्टेड का ऑप्शन आएगा। जिसमें आपका नाम, प्रोफेशन और लोकेशन के अलावा अन्य जानकारी डाल देनी है।
- ये जानकारी फिल करने के बाद प्रीव्यू का ऑप्शन दिखाई देगा। यहां से आपको पता चलेगा कि जो पेज आपने क्रिए किया है। वह कैसा लग रहा है।
- अगर सब सही रहता है, तो इसे गूगल के पास सबमिट करना देना है। ये प्रोसेस पूरा होने के बाद आप गूगल पर एड हो जाएंगे।