AlterEgo AI Device: भारतीय मूल के मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) के छात्र अर्णव कपूर ने एक ऐसे एआई डिवाइस को डेवेलोप किया है जो पॉवर्ड ‘माइंड-रीडिंग’ हेडसेट है। दिमाग को पढ़ने वाले इस डिवाइस का नाम ‘AlterEgo’ रखा गया है। इस डिवाइस के प्रोटोटाइप को साल 2018 में ही पेश किया गया था। यह रक ऐसा डिवाइस है जिसको पहन कर बिना कुछ बोले आसानी से पिज्जा ऑर्डर किया जा सकता है। यह डिवाइस दिमाग में चल रहे शब्दों को सेंस कर लेता है और उसी हिसाब से काम करता है।
कैसे काम करता है आल्टर-ईगो डिवाइस?
इस डिवाइस को पहनने के बाद यूजर्स को अपने मन में किसी भी चीज के बारे में सोचना होता है। जिसके बाद ये डिवाइस एआई असिस्टेंट की मदद से मन की बात को समझ जाता है और दूसरे लोगों से बात करा देता है। इस डिवाइस की मदद से कोई भी इंसान बिना एक शब्द बोले सिर्फ दिमाग में बात सोच कर कुछ भी काम कर सकता है। इस डिवाइस को उसे कसरते हुए अर्णव कपूर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रही है। जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। सोशल मीडिया पर शेयर इस वीडियो में, साक्षात्कारकर्ता कपूर से सवाल पूछता है, जो बिना एक भी शब्द बोले, लगभग तुरंत उनका जवाब देता है।
इस डिवाइस के काम करने के पीछे कान का लॉजिक लिया गया है। जिस तरह से हम सभी अपनी हड्डियों और अपने कान के पर्दों (Eardrums) दोनों के माध्यम से कोई भी साउंड सुनते हैं। हम जो भी आवाज सुनते हैं ईयरड्रम साउंड वेव को वाइब्रेशन में बदलता है और उन्हें कान के अंदर वाले हिस्से तक पहुंचाता है। ठीक उसी प्रकार ये डिवाइस भी वर्क करता है।
क्या करते है अर्नव कपूर ?
अर्नव कपूर दिल्ली में जन्मे है और अभी वो अपनी पीएच.डी. की पढ़ाई कर रहे हैं। वर्तमान में वह प्रतिष्ठित मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के मीडिया लैब में मीडिया कला और विज्ञान का अध्ययन कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने चंद्रमा पर उतरने और इमेज को पृथ्वी पर वापस भेजने के लिए एक चंद्र रोवर पर भी काम किया था। जिसके लिए उन्हें काफी सराहना मिली थी।
इसके साथ ही उन्होंने लंदन में प्रतिष्ठित टेट मॉडर्न और न्यूयॉर्क में ऑल्ट-एआई सम्मेलन में प्रदर्शित एक अवांट-गार्डे आर्ट इंस्टॉलेशन का सह-विकास भी किया है। जिसके लिए अर्नव को TIME के 2020 के 100 सर्वश्रेष्ठ आविष्कारों में शामिल किया गया है। अर्णव के इस योगदान से विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक दूरदर्शी और अग्रणी के रूप में उनकी पहचान मजबूत बनाई है।