Instagram Thread: मेटा के स्वामित्व वाला चर्चित सोशल मीडिया Instagram ने अपने नए टेक्स्ट आधारित प्लेटफार्म Thread के वेब वर्जन को लॉन्च कर दिया है। बता दे की आज इंस्टाग्राम ने भारत सहित दुनियाभर में थ्रेड्स एप के वेब वर्जन को सभी यूज़र्स के लिए लाइव कर दिया है। इससे पहले इंस्टाग्राम ने पिछले महीने ही थ्रेड्स को पेश किया था, जिसके बाद यूज़र्स द्वारा इसके वेब वर्जन को लांच करने की मांग की जा रही थी।
Instagram के CEO एडम मोसेरी ने दी जानकारी
आपको बता दे की आज Instagram ने भारत सहित दुनियाभर में Thread एप के वेब वर्जन को सभी यूज़र्स के लिए लाइव कर दिया है। Instagram के Thread फीचर का वेब वर्जन अब वैश्विक रूप से उपलब्ध है, जिसकी घोषणा Instagram के CEO एडम मोसेरी द्वारा की गई है। यह फीचर पहले से ही मोबाइल ऐप के रूप में उपलब्ध था, लेकिन इसके वेब वर्जन की शुरुआत अब उपयोगकर्ताओं को अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप पर भी उपयोग करने की सुविधा प्रदान करेगी।
everyone: bring Threads to web
Threads team: pic.twitter.com/6WrOEfQzyM
— Instagram (@instagram) August 22, 2023
Instagram Thread के वेब वर्जन के लॉन्च के संदर्भ में, आदम मोसेरी ने ट्वीट करते हुए कहा, “हमने आज थ्रेड्स के वेब वर्जन को वैश्विक रूप से लॉन्च किया है। “thread.net अब सभी के लिए उपलब्ध है। हमें बताएं कि यह आपको कैसा लगा।” इससे पहले तक केवल एप में ही थ्रेड्स का इस्तेमाल किया जा सकता था। लेकिन अब आप अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप पर भी इसका आनंद ले सकते हैं, जिससे आप अपने संवादों को और भी अच्छे तरीके से व्यवस्थित कर सकते हैं। यह फीचर हमारे उपयोगकर्ताओं को और अधिक विकल्प देता है अपने संवादों को अच्छे से प्रबंधित करने के लिए।”
कुछ ही घंटो में जुड़ गए थे 100 मिलियन यूज़र्स
आपको बता दे की मेटा ने एक्स (ट्विटर) के प्रतिद्वंद्वी एप के रूप में Instagram Thread को पेश किया था। जिसके लांच होने के कुछ ही घंटो में 100 मिलियन से ज्यादा उसेर्स बन गए थे। लेकिन कूछ समय बाद उपयोगकर्ताओं को बनाए रखना Thread के लिए एक बड़ी चुनौती बन गयी है। जिसके कारण कंपनी ने इसके वेब वर्जन को लांच किया है। जिसके कारण कंपनी उम्मीद कर रही है की अब वेब वर्जन के साथ यूजर्स को ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी मिल सकती है। अगर मेटा का यह नया कदम काम कर जायेगा तो ऐसे में एक्स की मुसीबत बढ़ सकती हैं।
पहले से घटा ट्रैफिक
Instagram Thread को लांच हुए कुछ ही दिन बीते है लेकिन अब इसके यूजर्स की उपयोगकर्ताओं में भारी गिरावट देखने मिल रही है। लांच होने के समय जो क्रेज यूजर्स द्वारा दिखाया जा रहा था उसमे अब करीब पांच गुना की कमी देखने को मिली रही है। अब इसके यूजर्स प्रतिदिन तीन मिनट भी इस एप को इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। एंड्रॉयड एप पर Thread लॉन्चिंग के 3-4 दिन बाद ही ट्रैफिक 49.3 मिलियन देखा गया था लेकिन अब ये घटकर 10.3 मिलियन पर पहुंच गया है। जिससे एप के यूजर्स में 79 फीसदी तक की कमी आई है।