Jio SpaceFiber: एलन मस्क देखते रहे और अंबानी वहां काम करते रहे है। जी हां, मुकेश अंबानी ने एक ऐसा कदम उठाया है जिससे एलन मस्क के सपने चकनाचूर हो सकते हैं। मुकेश अंबानी की जियो ने कल जियो स्पेस फाइबर की घोषणा की, जिसका सीधा मुकाबला एलन मस्क की स्टारलिंक से है। Jio SpaceFiber क्या है? यह कैसे काम करेगा? और इससे किसे लाभ हो सकता है? हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देंगे, इसके लिए यह आर्टिकल पढ़ें।
इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023 नई दिल्ली में, रिलायंस जियो ने पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भारत की पहली सैटेलाइट-आधारित गीगाफाइबर सेवा, जिसे Jio SpaceFiber कहा जाता है, का प्रदर्शन किया। नई Jio SpaceFiber सेवा का लक्ष्य भारत के पहले दुर्गम क्षेत्रों में उच्च गति ब्रॉडबैंड सेवाएं प्रदान करना है।
यह सेवा पूरे देश में अत्यधिक किफायती कीमतों पर उपलब्ध होगी। अभी, Jio SpaceFiber अब भारत के चार सबसे दूरस्थ स्थानों- गिर गुजरात, कोरबा छत्तीसगढ़, नबरंगपुर ओडिशा और ONGC-जोरहाट असम में उपलब्ध है।
क्या है Jio SpaceFiber?
आइए सबसे पहले आपको बताते हैं कि ये Jio SpaceFiber क्या है। अभी तक भारत में इंटरनेट को तार के माध्यम से एक स्थान से दूसरे स्थान तक भेजा जा रहा था। जिसे फाइबर लाइन कहा जाता है। लेकिन अब जियो स्पेस फाइबर एक ऐसी तकनीक है जो सैटेलाइट के जरिए सीधे आपके मोबाइल पर इंटरनेट भेजेगी। यानी इसके लिए किसी टावर या तार की जरूरत नहीं है।
एलोन मस्क से कैसे होगा कॉम्पिटशन?
इसके बाद आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर एलन मस्क और जियो आमने-सामने कैसे आ गए? कुछ साल पहले एलन मस्क ने स्टारलिक की शुरुआत की थी. जो इसी तरह सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचता है। अभी इसे भारत में लॉन्च करने की योजना है, लेकिन उससे पहले ही अंबानी जियो स्पेस फाइबर ला चुके हैं। इससे जियो के आने के बाद स्टारलिंक का इस सेक्टर में एकाधिकार नहीं रह जाएगा।
किसे मिलेगा फ़ायदा?
अगला सवाल आता है कि इससे किसे फायदा होगा? इससे भारत के दूर-दराज के उन गांवों तक इंटरनेट आसानी से पहुंचाया जा सकेगा जहां अभी तक फाइबर नहीं है। ऐसे में भारत के डिजिटल होने के सपने को कई गुना रफ्तार मिलेगी।
क्या हो सकती है कीमत?
इसके कीमत की बात करें तो इसके बारे में कंपनी ने अभी कुछ खुलाशा नहीं किया है। लेकिन जियो ने संकेत दिया है कि यह फाइबर प्लान सस्ता होगा और क्वालिटी में भी अच्छा होगा। आपको 1 जीबीपीएस की डाउनलोडिंग स्पीड मिलेगी। यानी हम कह सकते हैं कि Jio 2016 से टेलीकॉम सेक्टर में धमाल मचा रहा है।