New Asteroid: नासा ने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया है, जिससे दुनिया भर में हड़कंप मच गया है। नासा ने अपने अंतरिक्ष और जमीनी दूरबीनों की मदद से पृथ्वी के पास से गुजरने वाले अब तक के सबसे बड़े Asteroid के बारे में जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि यह भारत की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से भी बड़ी हो सकती है।
यह 30 अक्टूबर को पृथ्वी के पास से गुजर सकता है। एस्टेरॉयड 2004 यूयूआई के पृथ्वी से करीब 40 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरने की उम्मीद है। आपको बता दें कि यह अपनी कक्षा से पृथ्वी की ओर 62 हजार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यात्रा करता है। यह गति एक अंतरिक्ष यान के बराबर है।
यह Asteroid स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से भी बड़ा है
इससे आप इस Asteroid की खासियत का अंदाजा भी लगा सकते हैं। इसकी लंबाई दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति से भी बड़ी है। आपको बता दें कि दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति भारत की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी है, जिसकी ऊंचाई 182 मीटर है, जबकि इस Asteroid की लंबाई लगभग 188 मीटर है। कुतुब मीनार की ऊंचाई केवल 72 मीटर है। यह उससे भी बहुत बड़ा है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि नासा ने इन Asteroid की दिशा बदलने की तकनीक भी विकसित की है ताकि पृथ्वी को होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। नासा को दुनिया की सबसे शक्तिशाली अंतरिक्ष एजेंसियों में से एक माना जाता है। आज दुनिया भर के वैज्ञानिक शोध के लिए इस एस्टेरॉयड पर नजर रखेंगे।
अपोलो ग्रुप से है कनेक्शन
यह Asteroid पृथ्वी के निकट अपोलो समूह का है। इनका नाम 1862 अपोलो एस्टेरॉयड के नाम पर रखा गया है, जिसे 1930 के दशक में जर्मन खगोलशास्त्री रेनमुथ ने खोजा था। नासा के अनुसार, लिंकन नियर अर्थ एस्टेरॉयड रिसर्च प्रोजेक्ट से संबंधित इस एस्टेरॉयड को पहली बार 30 अक्टूबर 2004 को खोजा गया था।