Mira Murati: OpenAI के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने हाल ही में कंपनी के CEO Sam Altman को पद से हटा दिया है। Altman को पद से हटाने का फैसला कंपनी के कुछ बोर्ड सदस्यों के साथ Altman के असहमति के कारण हुआ है। Altman की जगह अब Mira Murati लेंगी, जो कि कंपनी की CTO हैं। Murati ने 2018 में OpenAI ज्वाइन किया था। वह कंपनी के लैंग्वेज मॉडल के विकास में अहम भूमिका निभाए हैं।
चैटजीपीटी निर्माता ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन को हटाने के बाद Mira Murati को कंपनी की जिम्मेदारी दी गई है। मीरा मुराती अब अंतरिम सीईओ के रूप में कंपनी की कमान संभालेंगी।
Mira Murati OpenAI कंपनी की मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (CTO) भी रह चुकी हैं और उन्होंने ChatGPT बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मीरा 2018 में टेस्ला कंपनी छोड़ने के बाद OpenAI में शामिल हुईं।
ओपनएआई ने कहा कि Mira Murati इस भूमिका के लिए विशिष्ट रूप से योग्य हैं। हम मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी मीरा मुराती को अंतरिम सीईओ नियुक्त कर रहे हैं। इसके साथ ही हम इस पद को संभालने के लिए एक स्थायी सीईओ की भी तलाश कर रहे हैं।’ इस साल की शुरुआत में मीरा मुराती ने चैटजीपीटी से जुड़े खतरों के बारे में चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि एआई का दुरुपयोग किया जा सकता है.
मिली जानकारी के मुताबिक Mira Murati का जन्म 1988 में अल्बानिया के वोलारे में हुआ था. उनका पालन-पोषण अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में हुआ। उन्होंने अपनी शिक्षा कनाडा के वैंकूवर में पियर्सन कॉलेज यूडब्ल्यूसी से प्राप्त की। यहां से उन्होंने 2007 में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, मुराती ने 2011 में गोल्डमैन सैक्स में एक प्रशिक्षु के रूप में अपना करियर शुरू किया। इसके बाद, उन्होंने 2012 से 2013 तक ज़ोडियाक एयरोस्पेस में काम किया। उन्होंने 2013 से 2016 तक टेस्ला के साथ काम किया; वह टेस्ला के मॉडल एक्स की वरिष्ठ उत्पाद प्रबंधक थीं।
Mira Murati ने ओपनएआई में अनुसंधान और उत्पाद सहित कई अन्य विभागों में काम किया है। मीरा 2022 में चैटजीपीटी के लॉन्च के बाद सुर्खियों में थीं। मीरा 2018 में ओपनएआई में शामिल हुईं। उन्होंने इस दौरान चैटजीपीटी, डीएएलआई और कोडेक्स पर कंपनी के काम का नेतृत्व किया।
न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लोग उनके नाम की वजह से उन्हें भारत से जोड़ते हैं। हालाँकि, उनका उपनाम अल्बानियाई जड़ों को दर्शाता है। उसके बारे में ऑनलाइन ऐसा कुछ भी नहीं है जो साबित करता हो कि वह भारतीय है।
अल्बानिया सहित अधिकांश वेबसाइटें उन्हें अल्बानियाई मानती हैं। मीरा भारत में एक प्रसिद्ध नाम है, लेकिन यह नाम कई भाषाओं और संस्कृतियों से भी जुड़ा है। इस नाम का उल्लेख अरबी, अल्बानियाई, हिब्रू, लैटिन, स्लाविक, कोरियाई, फिनिश, जापानी और तुर्की में भी किया गया है।
लैटिन में मीरा का अर्थ है शांति, महासागर, महिला शासक या प्रशंसनीय। अमेरिका में यह नाम स्लाव और इटालियन मूल के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। हॉलीवुड में मीरा सोर्विनो नाम की एक मशहूर अभिनेत्री भी हैं।