दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S24 Ultra को जल्द ही भारत में लॉन्च करने जा रही है। इस स्मार्टफोन को हाल ही में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है, जिससे संकेत मिलता है कि यह स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय बाजार में उपलब्ध होगा।
Samsung Galaxy S24 Ultra फोन स्टैंडर्ड Galaxy S24 और Galaxy S24+ के मुकाबले एक बड़ा वेरिएंट हो सकती होगा। माना जा रहा है कि Samsung Galaxy S24 Ultra फोन पिछले फोन Galaxy S24 Ultra के मुकाबले कुछ नए बदलावों के साथ लाया जा सकता है।
Galaxy S24 Ultra में दिए जायेंगे कई शानदार फीचर्स
Samsung Galaxy S24 Ultra में Qualcomm का नवीनतम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जोकि एक बेहतरीन परफॉर्मेंस वाला प्रोसेसर है। Galaxy S24 Ultra में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जोकि स्मूथ और क्रिस्प विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान करेगा।
Galaxy S24 Ultra में 200MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें एक 200MP मेन सेंसर, एक 12MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और एक 10MP टेलीफोटो सेंसर शामिल हो सकते हैं। Galaxy S24 Ultra में 5,000mAh बैटरी दी जा सकती है, जोकि फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।
संभावित कीमत और लॉन्चिंग
Samsung Galaxy S24 Ultra की कीमत के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, लेकिन उम्मीद है कि इसकी कीमत Galaxy S23 Ultra की कीमत के आसपास ही होगी। Galaxy S23 Ultra की भारत में शुरुआती कीमत 1,54,999 रुपये है।
Galaxy S24 Ultra के लॉन्च के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, लेकिन उम्मीद है कि यह स्मार्टफोन 2024 की पहली तिमाही में लॉन्च हो सकता है। हम आपको Galaxy S24 Ultra के लॉन्च से जुड़ी सभी जानकारी जल्द ही उपलब्ध कराएंगे।