Aadhar card अपडेट एक जरूरी प्रक्रिया है, लेकिन कई लोग इसे लटका देते हैं। अगर आपका Aadhar card भी अपडेट नहीं हुआ है और उसे बने हुए 10 साल से ज्यादा हो गए हैं तो 14 दिसंबर 2023 तक आप इसे फ्री में अपडेट करा सकते हैं।
UIDAI ने हाल ही में ऐलान किया है कि जिन लोगों का आधार कार्ड 10 साल से ज्यादा पुराना हो गया है और जो इसे अभी तक अपडेट नहीं करा पाए हैं, वो इसे 14 दिसंबर 2023 तक फ्री में अपडेट करा सकते हैं। इसके बाद आधार कार्ड अपडेट के लिए शुल्क लिया जाएगा।
Aadhar card अपडेट कराने के लिए आप UIDAI की वेबसाइट पर जा सकते हैं या किसी नजदीकी आधार केंद्र में जा सकते हैं। ऑनलाइन अपडेट के लिए आपको अपना आधार कार्ड नंबर, नाम, जन्म तिथि और पता दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको अपने Aadhar card की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करनी होगी।
आधार अपडेट के लिए आपको दो जरूरी डॉक्यूमेंट पहचान पत्र और दूसरा एड्रेस प्रूफ की जरूरत होती है। आमतौर पर आधार अपडेट के लिए आधार सेंटर पर 50 रुपये का शुल्क लगता है लेकिन UIDAI के मुताबिक 14 दिसंबर तक यह सेवा फ्री है।
मोबाइल या लैपटॉप से खुद से अपडेट करने के लिए UIDAI की वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद अपडेट आधार के विकल्प पर क्लिक करें। अब आधार नंबर डालकर ओटीपी के जरिए लॉगिन करें। इसके बाद सभी डॉक्यूमेंट को करने के बाद सबमिट कर दे। इसके बाद आपको एक रिक्वेस्ट नंबर दिए जायेगा जिसकी मदद से आप स्टेटस चेक कर सकते है। इसके कुछ दिनों बाद आपका आधार अपडेट हो जाएगा।
Aadhar card अपडेट कराना बहुत जरूरी है क्योंकि यह आपकी पहचान का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आधार कार्ड के बिना आप कई सरकारी और निजी काम नहीं कर पाएंगे।