WhatsApp New Update: मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने अपने इंटरफेस में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। इस बदलाव के बाद अब आपको व्हाट्सएप इस्तेमाल करने के लिए दोनों हाथों की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस अपडेट के बाद आप अपने व्हाट्सएप को सिर्फ एक हाथ से चला सकते हैं। अगर आप भी WhatsApp यूजर हैं तो आपको यह खबर अच्छी तरह पढ़नी चाहिए। आइए जानते हैं व्हाट्सएप के अपडेट फीचर में आपको क्या मिलेगा।
कैसा है WhatsApp का बॉटम टैब इंटरफ़ेस
WhatsApp ने इस इंटरफेस को काफी टेस्टिंग के बाद लॉन्च किया है। यह नया इंटरफेस ऐसा है कि इसे एक हाथ से इस्तेमाल करने में आपको कोई परेशानी नहीं होगी। अभी तक वॉट्सऐप का यह इंटरफेस टेस्टिंग के दौर में था, जिसे अब सभी के लिए रोलआउट कर दिया गया है।
व्हाट्सएप का नया इंटरफ़ेस नए रंग और री-डिज़ाइन इंटरफ़ेस के साथ आया है यह अपडेट एंड्रॉइड वर्जन 2.23.20.76 पर उपलब्ध है। आपको बता दें कि व्हाट्सएप के इस अपडेटेड वर्जन को आप गूगल प्ले स्टोर से अपडेट कर सकते हैं। नए अपडेट में ऐप के नीचे चैट, अपडेट, कम्युनिटी और कॉल बटन दिखाई देंगे।
इन सभी टैब के साथ नए आइकन भी नजर आ रहे हैं। WhatsApp ने नए अपडेट के साथ सबसे महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि यूजर्स इसे एक हाथ से उपयोग करने के बाद भी अलग अलग टैब के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं। नया अपडेट फिलहाल एंड्रॉइड यूजर्स के लिए जारी किया गया है। जल्द ही इसे iOS के लिए भी जारी किया जा सकता है।
वही पिछले हफ्ते, WhatsApp ने चैनल फीचर के लिए एक स्थिर अपडेट जारी किया था। नए अपडेट के बाद यूजर्स को ऐप के टॉप पर दिखने वाला आइकॉनिक ग्रीन बार नहीं दिखेगा। अब, पूरा इंटरफ़ेस सफेद रंग में दिखाई देगा।