Tariff Hike: भारत में मुख्य रूप से तीन प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां हैं: रिलायंस जियो (Reliance Jio), एयरटेल (Airtel), और वीआई (Vi)। ये कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए विभिन्न प्रकार के प्लान उपलब्ध कराती हैं, जिन्हें ग्राहक अपनी आवश्यकताओं के अनुसार चुन सकते हैं। हाल ही में, 27 जून को रिलायंस जियो ने अपने Tariff में वृद्धि की घोषणा की थी। इस घोषणा के एक दिन बाद ही एयरटेल और वीआई ने भी अपने प्लान्स की कीमतों में वृद्धि कर दी।
रिलायंस जियो ने अपने Tariff में 22% तक की बढ़ोतरी की है। इसके बाद, एयरटेल ने अपने प्लान्स की कीमतों में 21% तक की वृद्धि की। वहीं, वीआई ने भी अपने Tariff को 20% तक बढ़ा दिया है। इन बढ़ोतरी के बाद, उपभोक्ताओं के लिए यह महत्वपूर्ण हो गया है कि वे विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों के Tariff प्लान्स की तुलना करें और अपनी आवश्यकताओं के अनुसार सबसे उपयुक्त प्लान का चयन करें।
टेलीकॉम कंपनियों Jio, Airtel और Vi द्वारा Tariff में बढ़ोतरी की घोषणा के बाद, उपभोक्ताओं के बीच यह सवाल उठ रहा है कि किसका प्लान अब भी सस्ता रहेगा। इस रिपोर्ट में हम तीनों कंपनियों के नए Tariff प्लान की तुलना करेंगे और देखेंगे कि किसका प्लान उपयोगकर्ताओं के लिए अधिक फायदेमंद है।
Jio के प्लान्स
प्रीपेड प्लान | पुरानी कीमत | वैलिडिटी | बेनिफिट्स | नई कीमत |
मंथली प्लान | 155 | 28 | 2GB डेटा | 189 |
209 | 28 | 1GB डेली डेटा | 249 | |
239 | 28 | 1.5GB डेली डेटा | 299 | |
299 | 28 | 2GB डेली डेटा | 349 | |
349 | 28 | 2.5GB डेली डेटा | 399 | |
399 | 28 | 3GB डेली डेटा | 449 | |
दो महीने के प्लान | 479 | 56 | 1.5GB डेली डेटा | 579 |
533 | 56 | 2GB डेली डेटा | 629 | |
3 महीने के प्लान | 395 | 84 | 6GB | 479 |
666 | 84 | 1.5GB डेली डेटा | 799 | |
719 | 84 | 2GB डेली डेटा | 859 | |
999 | 84 | 3GB डेली डेटा | 1199 | |
सालाना प्लान | 1559 | 336 | 24GB | 1899 |
2999 | 365 | 2.5GB डेली डेटा | 3599 | |
डेटा एड ऑन प्लान | 15 | बेसिक प्लान | 1GB | 19 |
25 | बेसिक प्लान | 2GB | 29 | |
61 | बेसिक प्लान | 6GB | 69 |
पोस्टपेड प्लान | पुरानी कीमत | वैलिडिटी | बेनिफिट्स | नई कीमत |
299 | Bill साइकिल | 30GB | 349 | |
349 | Bill साइकिल | 75GB | 449 |
Airtel के प्लान्स
प्रीपेड प्लान्स | पुरानी कीमत(रुपये) | वैलिडिटी(दिन) | बेनिफिट्स | नई कीमत(रुपये) |
अनलिमिडेट वॉइस कॉलिंग | 179 | 28 | 2GB डेटा | 199 |
455 | 84 | 6GB डेटा | 509 | |
1799 | 365 | 24GB डेटा | 1999 | |
डेली डेटा बेनिफिट्स | 265 | 28 | 1GB डेटा डेली | 299 |
299 | 28 | 1.5GB डेटा डेली | 349 | |
359 | 28 | 2.5GB डेली डेटा | 409 | |
399 | 28 | 3GB डेली डेटा | 449 | |
डेटा एड ऑन प्लान | 19 | 1 दिन | 1 GB | 22 |
29 | 1 दिन | 2GB | 33 | |
65 | वर्तमान प्लान वैलिडिटी | 4GB | 77 |
पोस्टपेड प्लान | मंथली टैरिफ | बेनिफिट्स | नई कीमत |
399 | 1 कनेक्शन: रोल-ओवर के साथ 40GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन, Xstream प्रीमियम सब्सक्रिप्शन | 499 | |
499 | 1 कनेक्शन: रोल-ओवर के साथ 75GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन, Xstream प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन 12 महीने, Amazon Prime सब्सक्रिप्शन 6 महीने | 549 | |
599 | परिवार के लिए 2 कनेक्शन: रोल-ओवर के साथ 105GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन, 12 महीने के लिए Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन, 6 महीने के लिए Amazon Prime सब्सक्रिप्शन, Wynk प्रीमियम | 699 | |
999 | परिवार के लिए 4 कनेक्शन: रोल-ओवर के साथ 190GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन, 12 महीने के लिए Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन, 6 महीने के लिए Amazon Prime सब्सक्रिप्शन, Wynk प्रीमियम | 1199 |
Vi (Vodafone Idea) के प्लान्स
मौजूदा प्लान (रुपये) | नई कीमत (रुपये) | वैलिडिटी (दिन में) | डेटा |
179 रुपये | 199 रुपये | 28 दिन | कुल 2GB |
459 रुपये | 509 रुपये | 84 दिन | कुल 6GB |
1799 रुपये | 1999 रुपये | 365 दिन | कुल 24GB |
269 रुपये | 299 रुपये | 28 दिन | 1GB प्रतिदिन |
299 रुपये | 349 रुपये | 28 दिन | 1.5GB प्रतिदिन |
319 रुपये | 379 रुपये | 30 दिन | 2GB प्रतिदिन |
479 रुपये | 579 रुपये | 56 दिन | 1.5GB प्रतिदिन |
539 रुपये | 649 रुपये | 56 दिन | 2GB प्रतिदिन |
719 रुपये | 859 रुपये | 84 दिन | 1.5GB प्रतिदिन |
839 रुपये | 979 रुपये | 84 दिन | 2GB प्रतिदिन |
किसका प्लान है सबसे बेहतर
Tariff में बदलाव के बाद, यदि हम तीनों कंपनियों के प्लान्स की तुलना करें, तो Jio का 28 दिनों की वैधता वाला प्लान सबसे सस्ता है। वहीं, Airtel और Vi के प्लान्स की तुलना में Jio का 56 और 84 दिनों की वैधता वाला प्लान भी अधिक किफायती है। हालांकि, डेटा और कॉलिंग की गुणवत्ता के मामले में भी उपभोक्ताओं को ध्यान देना होगा, जो विभिन्न क्षेत्रों में भिन्न हो सकती है।