Amrit Bharat Station: अंग्रेजों के शासन काल में ही भारत में रेलवे सुविधा की शुरुआत की गईं थी। रेलवे नेटवर्क ने ट्रांसपोर्ट साधन के अर्थ में नए बदलाव को जन्म दिया। रेलवे नेटवर्क के जरिए देश में हज़ारों गांव व शहर एक परिवार के तरह जुड़े हुए है।
आए दिन Railway से जुड़ी घटनाओं की खबर आते रहती है जिसे देखकर सरकार ने कुछ अहम कदम उठाए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रविवार को ‘अमृत भारत स्टेशन स्कीम’ की शुरुआत की है जिसके अंतर्गत देशभर के 508 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाएगा। माल परिवहन की भी मरम्मत करने की सरकार के मन में योजना चल रही है अथवा नए टेक्नोलॉजी के साथ यात्रिओं के लिए भी सुलभ साधन का निर्माण किया जाएगा। ‘नया भारत’ मिशन के अंतर्गत अमृत भारत स्टेशन योजना (ABSS) के तहत देश के चुनिंदा 508 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है।
नए भारत के निर्माण में अमृत भारत स्टेशन योजना का होगा महत्वपूर्ण योगदान:
‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ 27 दिसंबर, 2022 को रेल मंत्रालय की तरफ से शुरू की गई नवभारत मिशन के लिए एक नई पहल है। इस योजना को जंता के बीच लाने से पहले रेल मंत्रालय द्वारा जानकारियां प्राप्त की गई जिसके तहत स्टेशन की विशेष जरूरतों का पता चल पाया है।
योजना के पीछे बंधे है कई महत्पूर्ण उद्देश्य :
• आधुनिक सुविधाओं को उपलब्ध कराना अतिआवश्यक।
• स्टेशन पर रूफ प्लाजा और सिटी सेंटर का निर्माण करना।
• मौजूदा सुविधाओं के अपग्रेडेशन पर भी काम करना।
योजना के तहत किन राज्यों के कितने स्टेशनो पर होगा काम:
(राज्य) (स्टेशन की संख्या)
• यूपी और राजस्थान : 55-55
• बिहार में : 49
• महाराष्ट्र में : 44
• पश्चिम बंगाल में : 37
• मध्य प्रदेश में : 34
• असम में : 32
• ओडिशा में : 25
• पंजाब में : 22
• गुजरात में : 21
• तेलंगाना में : 21
• झारखंड में : 20
• आंध्र प्रदेश में : 18
• तमिलनाडु में : 18
• हरियाणा में : 15
• कर्नाटक में : 13
उपर्युक्त राज्य के अलावा और भी राज्यों में काम का प्रभाव देखा जाएगा। इसके अंतर्गत प्रवेश और निकास, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, टॉयलेअ, लिफ्ट / एस्केलेटर, सफाई, फ्री वाई-फाई, ‘वन स्टेशन वन प्रोडक्ट’ जैसी योजनाओं के जरिये स्थानीय प्रोडक्ट को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके अलावा बेहतर यात्री जानकारी जैसी सुविधाओं में सुधार भी शामिल है। सिस्टम, एग्जीक्यूटिव लाउंज, बिजनेस मीटिंग के लिए स्पेस और ग्रीनरी आदि शामिल किए जाने की योजना भी की जा रही है।