पश्चिम बंगाल में एक दंपति ने iPhone खरीदने के लिए अपने सगे बेटे का सौदा कर दिया। इससे पहले इसी कपल ने इंस्टाग्राम पर रील बनाने के लिए अपनी पांच साल की बेटी को बेचने की कोशिश की थी लेकिन इसमें वो कामयाब नही हो पाए थे। जिसके बाद उन्होंने अपने 8 महीने के अबोध मासूम को बेच दिया।
बच्चे को बेचने के बाद जो पैसे मिले उससे उन्होंने iPhone खरीद लिया। इस मामले की खबर मिलते ही पुलिस ने दोनों आरोपीयों की खोजबीन की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित मां को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके पिता की खोज की जा रही है। वहीं बच्चे को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
कहा का है मामला?
आपको बता दें कि यह मामला पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले का बताया जा रहा है। इस मामले पर बताते हुए पुलिस ने कहा कि आरोपी कपल Instagram पर रील बनाने के लिए आइफोन खरीदना चाहते थे लेकिन उनके पास इतने पैसे नहीं थे। जब उनके पास पैसे का कही से कोई जुगार नहीं मिला तो उन्होंने अपने बेटे का ही सौदा कर दिया। इस बार बच्चे को बेचने में दोनों कामयाब हुए। उससे जो पैसे मिले उससे उन्होंने फोन खरीद कर रील बनाना शुरू कर दिया।
पड़ोसियों से मिली जानकारी
इस मामले में पुलिस ने बताया की उन्होंने बच्चे की मां प्रियंका को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन उसके पिता जयदेव मौके से फरार है। लेकिन पुलिस ने बोला है की उसे भी जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
वहीं सोशल मीडिया पर इस मामले की जानकारी सामने आने पर इस कपल की कड़ी निंदा की जा रही है। वहीं बहुत से लोगों के बीच काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है। इस मामले का पता पुलिस को प्रियंका के पड़ोसियों से चला। पड़ोसियों का कहना है कि कुछ दिनों से प्रियंका और जयदेव के व्यवहार में कुछ बदलाव दिख रहा था इसके साथ ही उसका बच्चा भी नहीं दिख रहा था। जिसके बाद लोगों को उनपर शक हुआ और उन्होंने पुलिस को ख़बर दी।
इसके साथ ही आस-पड़ोस के लोगों ने यह भी बताया की उनके पास खाने तक की दिक्कत थी। जिसके कारण उनके हाथ में आइफोन देखकर लोगों को हैरानी हो रही थी। इसके अलावा पुलिस ने बताया कि आइफोन खरीदने के बाद आरोपित कपल ने पश्चिम बंगाल के अलग-अलग जगहों पर रील्स बनाया था। पुलिस ने यह भी बताया है की बच्चे की मां ने अपना अपराध कबूल कर लिया है और अभी वह पुलिस की हिरासत में हैं।