Pulwama Attack: श्रीनगर के पुलवामा में ड्यूटी पर तैनात CRPF जवान अजय कुमार राय शनिवार को तड़के तीन बजे आतंकी हमले में शहीद हो गये।अचानक हुए आतंकी हमले में गोली लगने से उनकी मौत हो गई।शहीद जवान अजय का परिवार गिरिडीह के पटेल नगर में किराये के मकान में रहता है। उनका पैतृक गांव देवरी प्रखंड के ढेंगाडीह में है। रात के दो बजे गोलिबारी के दौरान अजय की मौत हो गई। करीब 3.45 सुबह में उनकी पत्नी को अजय के मौत का पता चला। खबर मिलते ही परिवार के लोगों में शोक का माहौल है।
ब्यान देते वक्त पिता की आँखे हुए नम
अजय के पिता का नाम राजू राय है। अजय उनका छोटा पुत्र था। पिता ने बताया, “उसकी बहाली सीआरपीएफ में वर्ष 2017 में हुई थी। पहली पोस्टिंग सिलीगुड़ी में हुई थी। इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर उसकी प्रतिनियुक्ति हुई। हाल ही में अजय की ड्यूटी एफ 112 बटालियन में अमरनाथ में लगायी गयी थी। वर्ष 2017 में पोस्टिंग के बाद वर्ष 2018 में उसकी शादी बिहार के नवादा में स्वाति के साथ हुई। शादी के बाद पूरा परिवार खुशी- खुशी अपना जीवन यापन कर रहे थे।
उनका पुत्र अजय शनिवार को गिरिडीह लौटने वाला था। इसे लेकर उसने टिकट भी ले लिया था। शुक्रवार को ही अजय ने उनसे बात की थी और कहा था कि कल वापस लौट रहा हूं। अजय की ड्यूटी शुक्रवार की रात 12 बजे से 3 बजे तक थी। वह अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद था। इसी बीच शुक्रवार की रात दो बजे अचानक हुए आतंकी हमले में उनका बेटा शहीद हो गया। बेटे के आने का इंतजार कर रहे थे, अब उसका शव वापस आयेगा।”
राज्यपाल व CM हेमंत सोरेन ने जताया दुख
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में झारखण्ड की माटी के लाल, गिरिडीह के ढेंगाडीह गांव से सीआरपीएफ जवान अजय कुमार राय जी के शहीद होने की खबर से मन अत्यंत दुःखी है।
परमात्मा दिवंगत अमर वीर शहीद अजय जी की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह… pic.twitter.com/CfcCj8DZLE
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 12, 2023
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कहा, “ झारखंड की माटी के लाल के शहीद होने की खबर से मन अत्यंत दुखी है। परमात्मा दिवंगत अमर वीर शहीद अजय जी की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।”
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में झारखण्ड के वीर सपूत व सीआरपीएफ जवान अजय कुमार राय के शहीद होने की अत्यंत दुखद सूचना मिली। उनकी शहादत को नमन।
ईश्वर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की इस विकट घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
— Governor of Jharkhand (@jhar_governor) August 12, 2023
राज्यपाल ने कहा, “उनकी शहादत को नमन है। ईश्वर शोकाकुल परिवारजनों को दुख की इस विकट घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।”